मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने विभिन्न मंडल में निकाली रैली

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो ने विभिन्न मंडल में निकाली रैली

मप्र में जब से भाजपा सरकार काबिज हुई है, तब से प्रदेश स्वर्णिम मप्र बनने की ओर निरंतर अग्रसर है – यश अग्रवाल
सागर। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पवार जी और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया के निर्देश और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के आव्हान पर जिले भर के सभी मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल अधिकांश मंडलों की रैली में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की उपब्लधियों को जन-जन तक पहुंचाया।

मंगलवार को शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया। नगर मंडल की रैली तीन बत्ती से शुरू हुई तो कटरा बाजार होते हुए भगवानगंज पहुंची। इसी प्रकार अंबेडकर मंडल की बाइक रैली मोतीनगर चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर प्रतिमा पहुंची। वहीं डॉ. हरिसिंह गौर मंडल की रैली सिविल लाइन से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि मप्र में जब से भाजपा सरकार काबिज हुई है, तब से प्रदेश स्वर्णिम मप्र बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। हर क्षेत्र में मप्र का विकास हो रहा है। चाहे प्रदेश की अर्थव्यवस्था हो या सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन या बेरोजगारों और किसानों, गरीबों के हितार्थ भी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इस बीच कई बड़े फैसले भी भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश हित में लिए गए हैं। आज मप्र देश में नंबर-वन राज्य के रूप में उभर चुका है। जिसका श्रेय मप्र के मुखिया शिवराजसिंह चौहान और उनकी पूरी सरकार को जाता है। मप्र के मुख्यमंत्री चौहान की मंशा है कि प्रदेश का निरंतर विकास हो। मप्र स्वर्णिम प्रदेश बनकर देश और विश्व में भी अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई।

इन अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, रितेश मिश्रा, विक्रम सोनी , सौरभ केसरवानी, विवेक मिश्रा, राम लखन सिंह, काशीराम यादव, भानु राजपूत, नितिन सोनी, आदर्श मिश्रा, अंकित संकट ,दीपक मिश्रा, प्रांजल पाराशर , हरिओम भट्ट, राहुल वैद्य, निखिल अहिरवार, विकास केसरवानी, सौरभ ठाकुर, नमन मिश्रा, खूब सिंह कुशवाहा, कपिल यादव, रिंकू विश्वकर्मा ,हिमांशु व्यास, अनुराग पाठक,सचिन घोसी, वैभव करण, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top