चोरों ने बड़े शंकर जी धाम की दान पेटी में सेंधमारी कर डाली

सागर। जिले में चोर मंदिरों में सेंधमारी करते रहे हैं ताजा मामले में बहेरिया थाना अन्तर्गत बहेरिया में स्थापित शिव शक्ति धाम बड़े शंकरजी मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी।चोर मंदिर की दानपेटी का लॉक तोड़कर दान के नकद रुपए लेकर भागे हैं।

Ad 1

सूचना पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मंदिर की देखरेख करने वाले फरियादी बाबू सिंह राजपूत निवासी ग्राम रूसल्ला ने मामले की शिकायत बहेरिया थाने में की है। फरियादी बाबू सिंह ने बताया कि शिव शक्ति धाम से रात करीब 8 बजे रोजाना की तरह मंदिर बंद हो गया था मंदिर में दान पात्र सुरक्षित रखा था। मंदिर बंद करने के बाद घर चला गया।

अगले दिन सुबह करीब 6 बजे मंदिर खोला और अंदर जाकर देखा तो दानपात्र का लॉक टूटा पड़ा था। दानपेटी खाली थी। अज्ञात चोर रात में गेट के पास की दीवाल फांदकर अंदर घुसे और गुफा के दरवाजे का ताला तोड़कर दानपेटी तक पहुंचे। मामले में पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here