Friday, November 28, 2025

महिलाओं में मूत्र असंयम-गंभीर दुष्परिणाम का सूचक हो सकता है

Published on

spot_img

महिलाओं में मूत्र असंयम-गंभीर दुष्परिणाम का सूचक हो सकता है

सागर। मेडिकल कालेज के टी बी एवं चेस्ट विभाग, नर्सिंग होम एसोसिएशन ( NHA) सागर और FOGSI सागर के सानिध्य से संगोष्ठि आयोजित की गयी। इस संगोष्ठि को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी यूरोलॉजी के विभाग्ध्यक्ष डॉ फ़ानिन्द्र सिंह सोलंकी और डॉ मोनिका जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सम्बोधित किया।
मूत्र असंयम के बारे में बताते हुए डॉ सोलंकी ने बताया के ये एक अस्थायी स्थिति हो सकती है जो एक अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति से उत्पन्न होती है। यह मूत्र के मामूली निकलने की बेचैनी से लेकर गंभीर, बार-बार गीला होने तक हो सकता है।
गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद, या रजोनिवृत्ति (महीने बंद होने के पश्चात)के हार्मोनल परिवर्तन के बाद महिलाओं में मूत्र असंयम विकसित होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
उपचार में शामिल पद्धति में
1.पेल्विक मसल रिहैबिलिटेशन (पेल्विक मसल टोन में सुधार और रिसाव को रोकने के लिए)
2.केगल व्यायाम: श्रोणि की मांसपेशियों के नियमित, दैनिक व्यायाम से मूत्र असंयम में सुधार हो सकता है और यहां तक ​​कि रोकथाम भी हो सकती है।
विभिन्न ऑपरेशन जिनमे से इस स्थिति में सुधार की संभावना रहती है उनमे 1
स्लिंग (सिंथेटिक जाल से)
2. मूत्राशय का निलंबन
3.परिधीय तंत्रिका उत्तेजना (पेरिफेरल नर्व स्टिम्यूलेशन) शामिल हैं.
डॉ मोनिका ने प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में आयरन की उपलब्धता बनाये रखने के संबंध में जानकारी साझा करी. कार्यक्रम के चेयरपेर्सन डॉ जयश्री चौकसे और डॉ एस एस खन्ना रहे.
संगोष्ठी में यंग अचीवर अवार्ड से तीन प्रतिभाशाली यंग डॉक्टर्स , डॉ दीपाली जैन , डॉ हिमांशी राय और डॉ जाह्नवी मुखारिया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ तल्हा साद, डॉ जागृति किरण , डॉ एस के सिंह , डॉ डी के पिप्पल , डॉ सर्वेश जैन,डॉ मनीष जैन , डॉ सत्येंद्र मिश्रा , डॉ पूजा सिंह ,डॉ अभिषेक जैन , डॉ इलयास , डॉ संजीव मुखारिया, डॉ सिम्मी मुखारिया ,डॉ राजेंद्र चौदह , डॉ रूबी रेजा , डॉ आरती सिंघाई , डॉ रूपा अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।

Latest articles

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...

सागर में निर्माणाधीन मकान के तलघर से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

निर्माणाधीन मकान के तलघर से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त सागर। दिनांक 26/11/2025 को...

More like this

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।