Wednesday, January 14, 2026

खुरई की प्रसिद्ध शाही बारात में शामिल हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह

Published on

खुरई की प्रसिद्ध शाही बारात में शामिल हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह

भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक करोड़ की लागत से हुए
सौंदर्यीकरण कार्य का मंत्री श्री सिंह ने लोकार्पण किया
सागर। खुरई के प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से निकली भोलेबाबा की ’शाही बारात’ को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पारंपरिक विधिविधान के साथ रवाना कराया। श्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक करोड़ की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया साथ ही शाही बारात में शामिल होने वाली भगवान भोलेनाथ की पीओपी प्रतिमा के स्थान पर पीतल की प्रतिमा बनवाने की घोषणा भी की।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्राचीन भूतेश्वर महादेव में भगवान शिव का पूर्ण वैदिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। तदोपरांत अभिषेक में सम्मिलित विप्रजनों का सम्मान किया। उन्होंने एक करोड़ की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर मंदिर की यज्ञशाला, उद्यान का अवलोकन किया फिर दूल्हा बने महादेव की आरती कर शाही बारात की निकासी कराई।
मंत्री श्री सिंह लंबी दूरी तक शाही बारात में पैदल शामिल हुए और शिवभक्तों के साथ नृत्य भी किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वर्ष भी शाही बारात की तैयारियों की जिम्मेदारी मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह को सौंपी गई थी। शाही बारात में वृंदावन, बनारस, महाराष्ट्र व गुजरात के कलाकारों ने हिस्सा लिया है। बारात में शामिल कुल सौ से ज्यादा झांकियों में 40 ट्रालों पर जीवंत पात्रों की मनोरम झांकियां थीं। महारास लीला, गिरिराज धरण, रामेश्वरम प्रसंग, राधाकृष्ण सहित देश गण, ऋषि, मुनि, सुर असुर, अघोरी, भूतपलीत, पिशाचों सहित सभी की झांकियां और पात्रों के साथ ऐसी रचना की गई थी।
शाही बारात में पुलिस व प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाएं की थीं। समारोह में पूरे समय मंत्री प्रतिनिधि श्री लखन सिंह, जनप्रतिनिधियों, और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Latest articles

MP: क्या राज्यरानी एक्सप्रेस को सागर में गिराने की साज़िश थी ! एमरजेंसी ब्रेक से टला बड़ा हादसा

MP: क्या राज्यरानी एक्सप्रेस को सागर में गिराने की साज़िश थी ! एमरजेंसी ब्रेक...

रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन...

सागर जिला सराफा एसोसिएशन चुनाव में गोविंद जड़िया की ऐतिहासिक जीत, पांचवीं बार बने अध्यक्ष

जिला सराफा एसोसिएशन चुनाव में गोविंद जड़िया की ऐतिहासिक जीत, पांचवीं बार बने अध्यक्ष सागर।...

डिप्टी CM का नकली प्रतिनिधि गिरफ्तार, नोकरी के नाम पर लाखों की ठगी

साग़र। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लंबे समय से युवाओं से लाखों रुपए...

More like this

MP: क्या राज्यरानी एक्सप्रेस को सागर में गिराने की साज़िश थी ! एमरजेंसी ब्रेक से टला बड़ा हादसा

MP: क्या राज्यरानी एक्सप्रेस को सागर में गिराने की साज़िश थी ! एमरजेंसी ब्रेक...

रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन...

सागर जिला सराफा एसोसिएशन चुनाव में गोविंद जड़िया की ऐतिहासिक जीत, पांचवीं बार बने अध्यक्ष

जिला सराफा एसोसिएशन चुनाव में गोविंद जड़िया की ऐतिहासिक जीत, पांचवीं बार बने अध्यक्ष सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!