धोखेबाज दुल्हन: फेरों के बाद प्रेमी संग गायब हो गयी दुल्हन, पति ने नही मानी हार ले आया बापस

UP: उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की बरात आगरा के बमरौली क्षेत्र से आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के साथ सुबह करीब छह बजे विदा हो गई। दुल्हा परिजनों के साथ कार से दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। दुल्हा दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची, तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा लिया।

दुल्हन कार से उतरी, तभी पीछे से फिल्मी अंदाज में आए उसके प्रेमी के साथ वह बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हा और उसके परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दुल्हे ने पीछा कर कुछ दूरी पर दुल्हन को तो पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी मौके से भाग गया। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दुल्हन ने शादी के बाद बड़ा कांड कर दिया। अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन महज तीन घंटे बाद ही विदाई के दौरान पति की कार रुकवाकर प्रेमी संग बाइक से फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हे के होश उड़ गए, लेकिन उसने हार नहीं मानी। दूल्हे ने शोरगुल कर बाइक का पीछा किया। लोगों के एकत्र हो जाने पर दुल्हन बाइक से उतर गई, जबकि प्रेमी वहां से फरार हो गया।

पुलिस दुल्हन और दुल्हा के साथ उसके परिजनों को थाने ले आई। इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने आ गए। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। दुल्हन और दुल्हा भी थाने में मौजूद थे। पुलिस का कहना हैं दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। शिकायत आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top