सागर। देवरी थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। जहां गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर के कंकन टोला निवासी ग्वालिया समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी एवं धारदार हथियार चलें जहा घटना की जानकारी देवरी थाने में दी गई। जहां घटनास्थल पर देवरी थाने का पुलिबल घटनास्थल पर पहुचा ।घटना में घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस,डायल हंड्रेड एवं थाना देवरी के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घटना में घायल व्यक्तियों ने बताया कि एक दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसकी शिकायत देवरी थाने में की गई थी। जहां शनिवार की सुबह पुलिस को ग्राम जाना था। परंतु उसके पहले फिर से विवाद हो गया। जहां एक पक्ष के पांच लोग एवं दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हुएं हैं। घायलों को हाथ पैर सहित सिर में गंभीर चोटें है।जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए देवरी थाना प्रभारी दोबारा घटनास्थल पर पहुंची है।
घटना में गंभीर घायल घायल चार व्यक्तियों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
वहीं पुलिस मामले में पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर घायलों को चोटों के अनुसार रिफर करा दिया और एक पक्ष पर IPC 307 के तरह मामला किया गया तो वहीं दूसरे गुट पर धाराओं में मामला बना।
पुलिस निरीक्षक उपमा सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिस के चलते झगड़ा हुआ हैं पूर्व में भी इन लोगो का झगड़ा हो चुका है जिसपर बाद में इन्होंने राजीनामा कर लिया होगा फिर विवाद उपजा लिया, पुलिस ने दोनों पक्षो पर मामला पंजीबद्ध कर लिया हैं और घायलों का इलाज जारी हैं।