Monday, January 12, 2026

सागर: अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल, माँगे पूरी नही हुई तो आगे होंगे क्रमिक आन्दोल

Published on

अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल, एक दीनी सांकेतिक हड़ताल, माँगे पूरी नही हुई तो आगे होंगे क्रमिक आन्दोल

सागर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने बताया कि माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय समस्त न्यायालयो को निर्देशित किया गया हैं कि पिछले वर्ष जैसा इस वर्ष पुराने प्रकरणो को सूचीबद्ध किया जाये और समय सीमा में उन प्रकरणों का निराकरण किया जाये

उक्त निर्देश के अनुसार पुराने प्रकरण समय सीमा के अन्तर्गत निराकृत किये जायेगें जिससे लोगो को न्याय प्राप्त नहीं होगा बल्कि केवल प्रकरणों का निराकरण होगा। और पक्षकारो के साथ, अधिवक्ताओं और • न्यायालयों पर दबाव होगा की उक्त मामले शीघ्र सुनवाई कर निराकृत किये जाये जिससे न्याय का उद्देश्य विफल हो जायेगा और न्यायालयों द्वारा नये प्रकरणों की सुनवाई पर बल नही दिया जायेगा, जिससे नये प्रकरण पिछड़ते जायेगें ।

जिला अधिवक्ता संघ सागर उक्त सूची बद्ध प्रकरणों का निराकण का समर्थन करता हैं किन्तु एक निश्चित समय सीमा में निराकण का विरोध करता हैं क्योकि यदि निराकरण को समय सीमा में बांध दिया जाये तो लोगो को न्याय प्राप्त नही हो सकेगा आज अधिवक्ता संघ सागर के द्वारा लाल रिवन बांध कर सांकेतिक विरोध किया गया हैं लेकिन माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा यदि उक्त आदेश को वापित नही लिया गया तो जिला अधिवक्ता संघ सागर पूर्ण कलम बंद हडताल के लिये विवश होगा ।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर से अनुरोध है कि उक्त आदेश पर पुनः विचार कर आदेश को शीघ्र वापिस लिया जाये जिससे लोगो को प्राकृतिक,निश्पक्ष, पारदर्शी न्याय प्राप्त हो सके।

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!