MP: सार्थक एप का स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने क्यों किया विरोध जानें

सार्थक एप का स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने किया विरोध

गजेंद्र ठाकुर-9302303212

सागर। सार्थक एप के विरोध में बुधवार को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस बार कर्मचारियों के साथ जिला चिकित्सालय के डाक्टर भी एक घंटे तक काम बंद करके विरोध जताते हुए एप का विरोध किया, जिससे यहां भर्ती मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जारोलिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सार्थक एप की अनिवार्यता का समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला चिकित्सालय, सिविल सर्जन कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सार्थक एप का बहिष्कार करते हुए नाराजगी जताई।

अध्यक्ष जगदीश जारोलिया ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आकस्मिक सेवाएं प्रदान करने वाला विभाग है, जिसमें सभी शिफ्टों में अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी, काल ड्यूटी व अन्य आकस्मिक सेवाएं प्रदान करते हैं। साथ ही अन्य अनिवार्य कार्य भी संपादित करते हैं, जिसमें समय का उल्लेख नहीं होता है। सार्थक एप के विरोध में कर्मचारियों के साथ डाक्टरों ने भी विरोध जताया। जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सार्थक एप को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद हम सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद कर देंगे और सामूहिक रूप से इस्तीफा भी देंगे। इस दौरान जगदीश जारौलिया, डॉ. अभिषेक ठाकुर, डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ. सुधीर जैन, डॉ. अजय यादव, आकाश ठाकुर, हरिगोविंद मिश्रा, सुनीता पटेल, गीता भार्गव, राकेश भारद्वाज, मदनलाल कोरी एवं नीरज ब्रिजपुरिया मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top