MP: इंदौर में पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना कनाडिया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव की यहां पर आरोपित विनोद दुबे ने अपनी पत्नी बबली को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी
उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के चलते गुस्से में विनोद ने पत्नी बबली पर गोली चला दी। आरोपी विनोद सिक्यूरिटी गार्ड है और उसे नशा करने की लत है। अक्सर घरवालों से विवाद करता रहता था। कुछ समय पहले विवाद के बाद घर छोड़कर खुड़ैल रहने के लिए चला गया था। वह बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे घर आया था। इस समय भी वह नशे में ही था। उसकी बेटी मीनू भी घर आई हुई थी। विनोद ने पत्नी बबली को कहा कि वह फिर से घर लौटना चाहता था। तो बबली ने नशा करने के बाद विवाद करने की बात करते हुए घर इनकार कर दिया। इस पर विनोद को गुस्सा आ गया और उसने बबली पर गोली चला दी जो उसकी(बबली) की जांघ में जा लगी।