टॉर्च मशाल रैली का सांसद, विधायक, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

टॉर्च मशाल रैली का सांसद, विधायक, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
सागर। सागर में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 की टार्च (मशाल) रैली का भव्य स्वागत  किया गया। आज खेलों इंडिया यूथ गेम्स टार्च मशाल रैली प्रातः 11ः00बजे मोतीनगर चौराहा  पहुॅची, सर्व प्रथम टार्च मशाल रैली का स्वागत मोतीनगर चौराहे पर किया गया। इसके पश्चात टार्च  रैली शहर  के विभिन्न मार्गो से होते हुऐ खिलाड़ियों के साथ तीन मढ़िया चौराहा पहुॅची।


तीन मढ़िया चौराहे पर  सांसद  राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  तरूण नायक द्वारा टार्च का स्वागत किया गया। इसके पश्चात  जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी  बारी-बारी से टार्च लेकर पैदल मार्च करते खिलाड़ियों के साथ  कार्यक्रम स्थल सिटी स्टेडियम सागर पहुॅचे। सिटी स्टेडियम सागर में टार्च का संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर सभी खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों को खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  सभी को खेलों इंडिया यूथ गेम्स में अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर ले जाने हेतु प्रेरित किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बनाये गये सेल्फी पॉइंट पर टार्च के साथ सेल्फी ली गई तथा खेलों इंडिया यूथ गेम्स का थीम सॉग भी सुनाया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा टार्च को हरी झण्डी देकर खेल विभाग द्वारा वात्सल्य हा.से.स्कूल में आयोजित की जा रही संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री कप  खेल प्रतियोगिता में शामिल सागर संभाग के पॉचों जिलों के खिलाड़ियों हेतु रवाना किया गया।
इसके पश्चात टार्च वात्सल्य स्कूल सागर पहुॅची, जहां पर स्कूल बैण्ड के साथ संभाग के समस्त जिलों के खिलाड़ियों द्वारा टार्च का जोरदार स्वागत किया गया। संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर सभी खिलाड़ियों को खेलों इंडिया यूथ गेम्स के बारे में जानकारी देते हुऐ अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पहुॅचने एवं  ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार करने हेतु प्रेरित किया गया।
टार्च कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के सभी प्रशिक्षकों,श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्रीमती संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, उमेष चन्द्र मोर्य, नफीस खान तथा समन्वयकों श्रीमती कमला गौतम, राजेश गौड़, बसीम राजा खान, भीकम पटेल,श्री मनोज गौड़, श्रीमती डॉली अवस्थी, कु.पल्लवी अवस्थी, कु.राखी गौड़,एवं कार्यलयीन कर्मचारियों श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन,मिथलेश यादव, श्री विवेक सेन, श्री हेमन्त प्रजापति, श्री बद्री प्रसाद सेन द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग,  पुलिस विभाग का भी सहयोग रहा।
इसके पश्चात टार्च सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन ,कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक द्वारा संचालनालय भोपाल से पधारे भगवान सिंह के हाथ में सौपते हुऐ सकुशल एवं सुरक्षित जिला टीकमगढ़ हेतु रवाना की गई।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top