SAGAR: कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्टी का किया आयोजन

0
2

कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्टी का किया आयोजन

गजेंद्र ठाकुर✍️9302303212 (वाट्सअप)

सागर। आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तदोपरान्त विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व मंत्री  प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुनील जैन, भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंन्द्र कुर्मी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कुमार पचौरी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, एड. वीरेन्द्र चौधरी,अक्षत कोठारी, दीपक कुर्मी आदि ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के बताए आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए देश के नवनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विचार गोष्टी में राजेश श्रीवास, एम.आई खान,समीर मकरानी, मुकेश सूर्यवंशी, अम्बर खत्री,विक्की चौधरी, सत्यम सिंह आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here