कैंट थाना पुलिस की ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का चेतना अभियान, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित अन्य अपराधियों पर दी छात्राओं को जानकारी

थाना कैंट ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा चेतना अभियान “कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है”

सागर। पुलिस थाना कैंट द्वारा नारी शक्ति के संम्मान में आज चेतना अभियान के अंतर्गत शायकीय हलासीराम मुखारया स्कूल, एमएलबी क्र. 2 , न्यु कैंट छावनी परिषद व शासकीय मैंसा माध्यमिक व हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओ को साइबर क्राइम महिला हेप्ल डेस्क, मानव दुर्व्यपार, फर्जी फोन कोल्स , व महिला संबंधी अपराध ,सार्वजनिक स्थानों पर विपरीत परिस्थितियों से कैसे निपटना चाहिये आदि विषयों पर थाना प्रभारी श्रीमान अजय कुमार सनकत , एवं उनि, संतोषी कनासिया व महिला आर. अभिलाषा जाट द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। बालिकाओ एवं महिलाओ को विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पुलिस डायल 100, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, गुड टच बैड टच, के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके साथ ही बाल तस्करी आदि विभिन्न अपराधो की रोकथाम के लिये क्या आवश्यक कदम उठाये जा सकते है इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी विस्तार पूर्वक छात्राओं को समझाया गया।

केंट थाना निरीक्षक अजय कुमार सन्कत ने बताया कि  चेतना जागरूकता अभियान के तहत आज पुलिस ने स्कूलों में छात्राओं को ह्यूमन ट्रैफिकिंग, सहित अन्य अपराधों एवं इनसे बचाव के बारे में बताया इस अभियान अंतर्गत केंट थाना पुलिस की महिला डेस्क द्वारा शास. स्कूल हुलासीराम मुखारया और कन्या पाठशाला सदर स्कूल में मेंहदी व रंगोंली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओ द्वारा बढचढ कर भाग लिया और मेंहदी , रंगोली के माध्यम से सेव गर्ल्स, स्टाप ह्यूमन ट्रेफिकिंग (मानव तस्करी) की चित्रकारी की गई साथ ही सदर क्षेत्र के विष्णु चौराहे पर नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जनता को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के संबंध में बताया गया

विशेष- केंट थाना निरीक्षक अजय कुमार सन्कत, उपनिरीक्षक संतोषी कनासिया सहित पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को अपराध और इसके बचाव के विषय में जानकारी दी, साथ ही छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top