DIG विवेक राज सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक, सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को दिए कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

0
2

उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा आयोजित की गई अपराध समीक्षा बैठक
जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी तथा देहात एंव शहर के सभी थाना प्रभारी रहे उपस्थित

आगामी त्योहारो पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु दिए निर्देश

सागर। आज उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज विवेक राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सागर तरूण नायक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सागर में अपराध समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें सागर जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे
अधिकारी द्वारा पेंडिंग अपराधों पर एक एक कर सभी थाना प्रभारियों से चर्चा की गई

दिए गए निर्देश

गंभीर अपराधों मैं तुरंत आवश्यक कार्यवाही कर निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए अपराधों की रोकथाम एवं दर्ज महिला अपराधों मैं तुरंत कार्यवाही करने निर्देश किया गया

गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त प्रयास किये जायें

वारंट तामीली और PSO मशीन से चालानी कार्यवाही बढ़ाने के लिए कहा गया

इसके साथ ही जिले के कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए श्री राज सिंह कहा कि आगामी त्योहारों में पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए साथ ही यातायात अधिकारियों को शहर एवं जिले की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं त्योहारों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं बनाने हेतु निर्देश दिए गए

उपरोक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्रीमती ज्योति ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर विक्रम सिंह, यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय खरे एवं उप पुलिस अधीक्षक मयंक सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here