जब भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया इस कार्यकर्ता का सम्मान

0

गजेन्द्र ठाकुर✍️ 9302303212

Ad 1

आज सागर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक चल रही थी बैठक के बाद अचानक मंच से पार्टी के जिला महामंत्री श्याम तिवारी द्वारा एक उद्बोधन होता है जिसमें वह कहते हैं हमारे कार्यालय में आगंतुकों एवं अतिथियों के भोजन की चिंता करने वाले हमारे भाई श्री कार्तिक जी का आज जन्मदिन है मैं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री गौरव सिरोठिया जी से आग्रह करता हूं कि वह मंच से श्री कार्तिक जी का सम्मान करें


हॉल में बैठे सभी लोग करतल ध्वनि के साथ कार्तिक को बधाई शुभकामनाएं देते हैं एवं सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्तिक का मंत्री भूपेंद्र सिंह शॉल श्रीफल से सम्मान करते हुए उसे आशीर्वाद दिया इस दौरान मंच पर सागर महापौर संगीता तिवारी और सांसद राजबहादुर सिंह भी मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here