लाठी कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पहुँचा जेल

सागर- सीहोरा चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर रामदीन सिंह ने बताया कि फरियादी मूरत सिंह उर्फ बबलू दांगी पिता अमर सिंह दांगी उम्र 42 निवासी सीहोरा ने इस आशय की रिपोर्ट लेख करायी थी कि जमीनी विवाद को लेकर सीहौरा सेमाना रोड में दिनांक 02/08/22 को आरोपी- भैयाराम दागी ,भगवान सिंह दांगी उफें राजेश ,अर्पित सिंह दांगी उर्फ पुष्पेन्द्र,तेजसिंह दांगी,मलखान सिह दांगी ,रामसिंह दांगी ने जान से मारने की नियत से उसके साथ लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट की है जिससे उसको गंभीर चोटे आयी है जिस पर थाना राहतगढ मे अपराध क्रमांक 462/22 धारा 307,447,148,249,341,506 IPC के तहत दर्ज कर विवेचना मे लिया गया
इस दौरान विवेचना फरियादी आहत मूरत सिंह उर्फ बबलू दांगी गंभीर हलात मे अस्पताल में भर्ती हुआ जो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जिस पर मामले मे आरोपीयों के विरुध्द धारा 302 IPC का इजाफा किया गया, घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी रामसींग दांगी पिता भैयाराम दांगी उम्र 38 वर्ष निवासी सीहोरा को आज दिनांक 28/08/22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी जेल भेजा गया, थाना राहतगढ निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी सीहोरा उप निरी. रामदीन सिंह,स.उ.नि.संतोष मरावी सउनि अशोक मालवीय ,आर. काशीराम ,आर, हिमान सिंह , आर.आशाराम पटेल ,सैनिक अकबर खान की सराहनीय भूमिका रही है ।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here