वाहन रैली के साथ नगर निगम पहुंचकर नवनिर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया पदभार ग्रहण, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निगम की चौखट पर माथा टेक कर किया प्रवेश
ख़बर गजेंद्र ठाकुर✍️-9302303212
सागर। नव निर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने आज नगर निगम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने नवनिर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार बड़ी संख्या में दुपहिया व चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं के साथ वाहन रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे।
वाहन रैली भगवान गंज स्थित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत अप्सरा अंडर ब्रिज राधा तिराहा गुजराती बाजार जामा मस्जिद से तीन बत्ती पहुंची जहां श्री अहिरवार एवं अतिथियों ने डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात वाहन रैली नमक मंडी परकोटा बस स्टैंड होती हुई नगर निगम पहुंची वाहन रैली रैली में श्री अहिरवार का जगह जगह कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया वाहन रैली में प्रमुख रूप से सांसद श्री राज बहादुर सिंह महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया वरिष्ठ नेता गण नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के साथ खुली जीप में सवार रहे। नगर निगम पहुंचने पर श्री अहिरवार का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम की चौखट पर माथा टेक कर प्रवेश किया तत्पश्चात महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं अतिथियों के साथ चेंबर में पहुंचकर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नगर निगम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए श्री अहिरवार ने वार्ड के सभी मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों व पार्षद गणों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान समस्त पार्षद गण भाजपा जिला पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शुभचिंतक उपस्थित रहे।