रास्ता रोककर रेडियम मारकर पेसें मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

रास्ता रोककर रेडियम मारकर पेसें मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Ad 1

सागर। पुलिस ने बताया दिनांक 26.07.2022 को फरियादी छोटू उर्फ राजा दुबे पिता प्रभुदयाल दुबे उम्र 23 साल नि0 भूतेश्वर फाटक हरिजन कालोनी, सागर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनाक 26.07.2022 के रात्रि 03.00 बजे की बात है, मै मथुरा से लौटकर रेलवे स्टेशन से अपनी मोटरसाइकिल गाडी उठाकर घर जा रहा था, तभी रास्ते मे माता मढिया के पास पहुचने पर चार अज्ञात लडके मिले, जो मेरी मोटरसाईकिल रोक कर उन्ही मे से एक लडके ने मेरी गाडी की चाबी निकाल लिया और चारो लोग मेरे साथ झुमाझटकी करने लगे और एक लडके ने मेरी पेंट की जेब से पर्स व जेब मे रखे 3000 रूपये निकाल लिये व एक लडके ने मेरा वीवो कंपनी का स्मार्ट मोबाईल छीन लिया, मै चिल्लाया तो उन्ही मे से एक लडके ने मुझे दाहिने पैर के जांघ मे रेडियम कटर मार दिया, की रिपोर्ट पर अपराध क्र 740/2022 धारा 394 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन मे श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में तत्काल प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये त्वरित गस्त मे उपस्थित स्टाफ एवं थाना स्टाफ की मदद से टीमे रवाना कर फरियादी के बताये अनुसार संदेहियो के हुलिया एवं घटना स्थल के सीसीटीव्ही कैमरे की वीडियो/फुटेज के आधार पर 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर मनोविज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिन्होने अपने नाम कमश: 01.उदय पिता प्रदीप अहिरवार उम्र 18 साल नि0 भूतेश्वर कालोनी सागर 02. महेश उर्फ तिज्जा पिता हीरालाल रैकवार उम्र 26 साल नि0 इतवारी टौरी सागर 03. राजा पिता बालकिशन कोरी उम्र 20 साल नि0 इतवारी टौरी सागर तथा एक अपचारी बालक का होना बताया, जिनसे घटना के संबध मे पूछताछ की गई जिन्होने घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त रेडियम कटर व लूट का सामान पर्स, नगदी, मोबाईल जप्त किया गया तथा प्रकरण के आरोपीगण एवं अपचारी बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here