काँग्रेस ने रचा कुटिल षडयंत्र, सागर की जनता जवाब देगी- विधायक शैलेंद्र जैन

भारतीय जनता पार्टी मेरी माँ है सागर मेरा परिवार – शैलेन्द्र जैन विधायक सागर

कांग्रेस द्वारा रचित कुटिल षडयंत्र का जबाब देगी सागर की जनता भाजपा प्रत्यासी की होगी ऐतिहासिक जी

खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

सागर। काँग्रेस पार्टी ने भले ही मेरे परिवार के सदस्य को महापौर का टिकिट दिया हो परंतु जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी पहली जबाबदारी सागर की जनता के प्रति है संपूर्ण सागर शहर मेरा परिवार है और भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है लंबे समय से पार्टी ने मुझे पद प्रतिष्ठा देककर सम्मानित किया है यह चुनाव मेरी पार्टी एवं व्यक्तिगत मेरे लिए प्रतिष्ठा का चुनाव है साथ ही यह चुनाव अगर के विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जो कुटिल षड्यंत्र रचा है उसका जबाब हम सागर की जनता जनार्दन की साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर देंगे
ये बात पत्रकारों को संबोधित करते हुए सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कही ।।
साथ ही श्री जैन ने कहा कि लोगों के मन मे मेरे प्रति संशय को साफ करने के लिए यह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की है जिसमे मैं ये साफ कर देना चाहूँगा कि कांग्रेस से प्रत्याशी भले ही मेरे परिवार से है परंतु मैं अब और चौगुनी ताकत से भाजपा महापौर प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करूंगा।
जिन आदर्शो और विचारधारा पर चलने की हमने प्रतिज्ञा ली थी, उस पर पूरी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से चलूँगा
सागर की जनता भी ये जानती है कि शहर में जो विकास कार्य चल रहे है उसकी गति बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी भाजपा का होना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संध्या भार्गव, प्रदीप राजोरिया जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा नेता अर्पित पांडे, श्रीकांत जैन सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी जय श्री चढ़ार प्रासुक जैन उपस्थित रहे ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here