दो आरोपियों पर इनाम घोषित, सटीक सूचना पर मिलेगी इनाम राशि

दो आरोपियों पर इनाम घोषित सटीक सूचना पर मिलेगी इनाम राशि


सागर 30 मई 2022 पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार थाना बीना में पंजीबद्ध अपराध क्रं. 246/22 धारा 302, 364, 120बी, 201, 34 भा.द.वि., व 3(2-5) एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण के फरार आरोपी भोला धानक पिता प्रकाश धानक निवासी भगतसिंह वार्ड थाना बीना एवं थाना बण्डा में पंजीबद्ध अपराध क्रं. 415/22 धारा 394 भा.द.वि., तथा अपराध क्रं. 604/21 धारा 327, 427, 294, 506, भादवि 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण के फरार आरोपी भीम उर्फ रूपकिषोर लोधी पिता जगदीष लोधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिजरी थाना बण्डा पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी व्यक्ति उपरोक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम राशि दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपियों की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here