कलेक्टर ने लिया संज्ञान ऑपरेटर को किया गया सेवा से पृथक

कलेक्टर द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई ’नान का कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गया सेवा से पृथक’

सागर 28 मई 2022 सागर नागरिक आपूर्ति निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को आर्थिक अनियमितताओं के वीडियो जारी होने पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को सेवा से पृथक किया गया है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर निशांत गुरू द्वारा गेहूं के ट्रकों को रिजेक्ट की जगह पास करने के नाम पर पैसों की मांग करने का वीडियो वायरल होने के तत्काल पश्चात कार्रवाई की गई एवं जांच हेतु यह तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कलेक्टर श्री आर्य द्वारा गठित कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी, सहायक कोषालय अधिकारी आशीष नेमा ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अमित साहू वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here