मकरोनिया में विकास बोल रहा है – विधायक लारिया
सागर। मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र विकास के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। उक्त उदगार नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया के संत रविदास वार्ड में लगभग 17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मार्डन सामुदायिक सुलभ शौचालय के भूमिपूजन अवसर पर कही। उन्होनें कहा कि यहां स्थानीय लोगों की मांग पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाई गई है और जल्द ही यहां अम्बेडकर पार्क भी बनेगा। लम्बे समय तक पूर्ववर्ती काग्रेंस सरकारें अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही। इस वर्ग की उन्होनें कभी चिंता नहीं की। अनुसूचित जाति वर्ग की चिंता करने वाली भाजपा सरकार है इसका उदाहरण आपके सामने है इस वार्ड में सर्वाधिक कुटीरे हमारी सरकार ने दी है। जो कच्चे मकानों में रहते थे आज उनकी खुद की छत है और जो छूट गये है उन्हें भी जल्द ही इसका लाभ मिलेगा आप धैर्य रखे। श्री लारिया ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र की लगभग 25 हजार महिलाओं के लिए बंसल अस्पताल भोपाल और चिरायु अस्पताल के सहयोग से हेल्थ केम्प भी लगाया जायेगा। नगर के महात्मा गांधी वार्ड जो अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है यहां 72 क्वाटर से वटालियन तक 02 करोड़ 39 लाख की लागत से आधुनिक सड़क का भूमिपूजन भी हम सोमवार को करने जा रहे है। कुल मिलाकर विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक लारिया ने मकरोनिया के वार्ड नं. 02 में भी 03 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सी.सी. रोड निर्माण का भी भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ख़ास ख़बरें
- 10 / 09 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में मिला पाँच-छह महीने का भ्रूण, पुलिस ने लिया मामला संज्ञान
- 10 / 09 : उड़ीसा में वैचारिक स्वच्छता अभियान का आगाज़, 17 सितम्बर को “सातवां नो एब्यूज डे” मनाने का लिया संकल्प
- 09 / 09 : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम एवं दान दाताओं के परिजनों का सम्मान समारोह
- 09 / 09 : Sagar: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में एम्बुलेंस के पायलट द्वारा खुद पर पैट्रोल डाला गया, कलेक्टर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच बैठाई
- 09 / 09 : रजिस्ट्री के दौरान भूमि की चतुर्सीमा में फेरबदल कर स्टाम्प शुल्क चोरी पर EOW में अपराध पंजीबद्ध
मकरोनिया में विकास बोल रहा है – विधायक लारिया

KhabarKaAsar.com
Some Other News