प्रतिबंध के वाबजूद नलकूप खनन कर रही थी बोरिंग मशीन प्रशासन की कार्यवाई

प्रतिबंध के वाबजूद खनन कर रही थी बोरिंग मशीन ,गौरतलब हैं इस तरह के अन्य जगह चल रहे हैं अवैध नलकूप खनन !

सागर 17 मई 2022 कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिले में जल संकट को देखते हुए नए बोरिंग करने,  अशासकीय एवं निजी बोरिंग पर  प्रतिबंध लगाया गया है । प्रतिबंध लगने के बाद भी मकरोनिया में अवैध बोरिंग करते हुए पाए जाने पर मशीन को जप्त किया जाकर थाना मकरोनिया को सुपुर्द किया गया।

नायब तहसीलदार श्री सोनम पांडे ने बताया कि रचना मेडिकल के पास विशुद्ध विहार कॉलोनी में बिना अनुमति के बोरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के द्वारा बोर करते हुए मशीन को जप्त करने की त्वरित कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here