Friday, November 28, 2025

बीना में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में भगदड़, कई हो गए घायल

Published on

spot_img

सागर में नारियल वितरण में भगदड़, अभिमंत्रित नारियल लेने मची होड़ 20 घायल
सागर जिले के बीना में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में वे परिवार की सुख समृद्धि के लिए अभिमंत्रित नारियल वितरण करने वाले थे इस दौरान कार्यक्रम में भगदड़ मच गई !
सीहोर पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में भारी भीड़ के बाद जिस तरह प्रशासन ने अंतिम समय में उसे निरस्त कराया था, वही परिस्थिति आज सागर जिले के बीना में बनी, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में वे परिवार की सुख समृद्धि के लिए अभिमंत्रित नारियल वितरण करने वाले थे लेकिन सुव्यवस्थित कार्यक्रम नहीं होने से भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। कई लोगों को मंच पर लेटाया गया तो कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीना में खिमलासा रोड पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन चल रहा है। यहां आज अभिमंत्रित नारियल का वितरण कार्यक्रम था। कहा जाता है कि ये नारियल घर की सुख समृद्धि और अन्य मान्यताओं के लिए लोग ले जाते हैं। रामकथा के लिए बनाए गए करीब छह हजार वर्गफीट के पंडाल में रोज जितने लोग आते थे, आज अभिमंत्रित नारियल वितरण कार्यक्रम में उससे ज्यादा संख्या में श्रद्धालुजन पहुंच गए थे। कार्यक्रम के लिए वॉलेंटियर भी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन भीड़ ज्यादा हो जाने से वहां नारियल वितरण के दौरान अव्यवस्था फैल गई और भगदड़ में कई लोग दब गए। भगदड़ में रैलिंग भीड़ पर गिर गई। गर्मी के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी आई। कई लोगों को नीचे गिर जाने पर चोटें भी आईं। इन्हें बीना के रिफायनरी अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीहोर पं. प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में भारी भीड़ के बाद जिस तरह प्रशासन ने अंतिम समय में उसे निरस्त कराया था, वही परिस्थिति आज सागर जिले के बीना में बनी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में वे परिवार की सुख समृद्धि के लिए अभिमंत्रित नारियल वितरण करने वाले थे लेकिन सुव्यवस्थित कार्यक्रम नहीं होने से भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। कई लोगों को मंच पर लेटाया गया तो कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल अस्पताल के डॉ. वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में शाम तक करीब 20 घायल श्रद्धालु पहुंच गए थे। इनमें से 3 लोगों के पैरों मं फेक्चर था। बाकी घायलों को देर शाम तक प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया डॉ. ठाकुर के अनुसार एक दर्जन से अधिक घायल रिफायनरी व अन्य अस्पताल में ले जाए गए थे।
सीहोर में रुद्राक्ष वितरण से सबक नहीं लिया !
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा भी रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था लेकिन ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए थे। इस कारण भोपाल-इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया था। तब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम को निरस्त कराने के लिए पं. प्रदीप मिश्रा से मंच से ही एनाउंसमेंट कराया लेकिन इसके बाद प्रशासन की काफी आलोचना हुई थी इसके बाद भी सागर में आयोजन पर प्रशासन की पैनी नजर की कमी दिखाई दी।

खबर गजेंद्र ठाकुर -9302303212

Latest articles

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

More like this

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।