नगर निगम द्वारा बारिश पूर्व शहर के नाला-नालियों का वार्ड-वार सफाई अभियान प्रारंभ, आपके वार्ड में किस दिन देखें सूची
सागर/न.नि./दिनांक 09.05.2022। वर्षा ऋतु के पूर्व नगर निगम द्वारा शहर के बड़े नाला एवं नालियों के सफाई कार्य को प्राथमिकता से शुरू कर दिया गया है और शहर के हर वार्ड में स्थित नाले-नालियों के हिसाब से किसी वार्ड में 1 दिन तो किसी वार्ड में 2-3 या 4 दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियोे की सफाई की जायेगी।
इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेशसिंह राजपूत ने बताया कि शहर के नाला-नालियों की सफाई हेतु 5 मई 2022 से 27 जून 2022 तक चलेगा। जिसमें शहर के प्रत्येक बडे-नालियों को शामिल करते हुये उनकी मशीनों से विशेष सफाई करायी जायेगी सफाई कार्य में छोट-बडी पोकलेन मशीनों, 2 जे.सी.बी.मशीन सहित अभियान के दौरान निकलने वाले मलवें को तत्काल उठाने हेतु डम्फर और ट्रेक्टर-ट्रालियॉं उपलब्ध रहेगी।
सफाई कार्य प्रातः 6 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे तक चलेगा तथा वार्डो में किये जाने वाले कार्य की निगरानी संबंधित जोन प्रभारी और वार्ड दरोगा को सौपी गई है।
यह है दिनांकवार बनाया गया विशेष सफाई अभियान सूबेदार वार्ड शीतला माता मंदिर से गुलाब बाबा मंदिर तक 5 मई से 7 मई तक, मधुकरशाह वार्ड में न्यू कालोनी जेल के पीछे से तालाब तक 9 मई से 12 मई तक 2022, तहसीली कार्यालय से न्यू कालोनी तक 13 मई तक 2022 इंद्रानगर वार्ड एवं गौरनगर वार्ड में पुलिस लाईन व्ही.सी.बंगला से पीताम्बरा मंदिर तक 14 मई से 17 मई 2022 तक, दीपक स्टेशनरी से अशोक श्रीवास्तव के पीछे तक 19 मई, शिवा स्टेशनरी से केट तक इंद्रानगर र्वाउ 20 मई 2022 तक, वृन्द्रावन वार्ड जिला सहकारी बैंक, नगर निगम के बाजू से तालब तक 21 मई से 23 मई तक, श्रीराम कालोनी से चैतन्य अस्पताल तक 24 मई से 26 मई तक, तिलकगंज वार्ड से तिलकगंज से सुराजी लाल लकड़ी की टाल तक 27 मई से 28 मई 2022 तक, लच्छू तिगड्डा से मीट मार्केट के पीछे का नाला 30 मई से 31 मई 2022 तक, गुरूगोविंद सिंह वार्ड कबुलापुल से मोमिनपुरा सुभाषनगर मरघटा के अंतिम छोर तक 2 जून 2022 से 6 जून 2022 तक, विठ्ठलनगर पानी टंकी से मोमिनपुरा अंतिम छोर तक 7 जून 2022 से 10 जून 2022 तक, रामुपरा वार्ड एवं मोतीनगर वार्ड में छत्रसाल अखाडे से रेल्वे अंडरब्रिज तक मोमिनपुरा सुभाषनगर मरघटा अंतिम छोर तक 11 जून 2022 से 14 जून 2022 तक, भगवानगंज वार्ड एवं तुलसीनगर एवं सुभाषनगर वार्ड में रेल्वे अंडर ब्रिज तक मोमिनपुरा – सुभाषनगर मरघटा तक 16 जून 2022 से 18 जून 2022 तक, संतरविदास वार्ड भूतेश्वर से संतरविदास वार्ड नाला एवं आई.टी.आई.मार्ग के बाजू से शास्त्री वार्ड तक 20 जून 2022 से 21 जून 2022 तक, रविशंकर वार्ड एवं राजीवनगर वार्ड आयुर्वेदिक अस्पताल औषधालय रविशंकर स्कूल के बाजू वाला नाला 23 जून 2022 से 24 जून 2022 तक, तिली वार्ड द्वारका बिहार कालोनी का नाला 25 जून 2022 से 27 जून 2022 तक किया जायेगा।
ख़ास ख़बरें
- 18 / 09 : सागर में लोकायुक्त की कार्यवाई के बाद ठेकेदार संगठन ने कार्यपालन अभियंता चौहान के खिलाफ सौपा पत्र
- 18 / 09 : गौरनगर, जैन मंदिर के पास चोरी करने वाले आरोपियो को सागर पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
- 18 / 09 : परिवहन विभाग प्रदेश भर में इन वाहनों के विरूद्ध चलायेगा विशेष प्रर्वतन अभियान
- 18 / 09 : सागर में मेडिकल दुकानों पर छापामार कार्यवाही, नकली दवाओं..
- 18 / 09 : महिला से बोला हवलदार फ्लाइट, होटल बुक कर देता हूं, ऑफर देने वाला डान्सिंग कॉप पर कार्यवाई की गाज गिरी
नगर निगम द्वारा बारिश पूर्व शहर के नाला-नालियों का वार्ड-वार सफाई अभियान प्रारंभ, आपके वार्ड में किस दिन देखें सूची

KhabarKaAsar.com
Some Other News