भारतीय जनता युवा मोर्चा ने परशुराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा में किया समाजजनों का सम्मान

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने परशुराम प्रकटोत्सव  शोभायात्रा में किया समाजजनों का सम्मान

Ad 1

सागर। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में कटरा बाजार में समाजजनों का सम्मान किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पमाला से अभिनंदन करते हुए विप्रजनों का स्वागत किया।

सर्व ब्राम्ह्राण समाज द्वारा शहर में धूमधाम से भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमे युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए। भाजयुमो ने विप्रजनों के सम्मान के साथ उनकी पेयजल की व्यवस्था कटरा बाजार स्थित पंडाल में की। जहां भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने शोभायात्रा की झांकी में श्री परशुराम जी का अवतार को पुष्पमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here