धनलक्ष्मी कंपनी नें 39 दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क इलाज के लिए उदयपुर भेजा,परिजन भी हैं साथ

धनलक्ष्मी कंपनी नें 39 दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क इलाज के लिए उदयपुर भेजा,परिजन भी हैं साथ

Ad 1

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pVj9M62gNIk[/embedyt]

गाडरवारा(नरसिंगपुर)। धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन 13 मार्च को गाडरवारा शहर में किया गया था जिसमें नारायण सेवा संस्थान द्वारा कुछ दिव्यांग बच्चों की जांच करते हुये ऑपरेशन के लिए बच्चों का चयन किया गया था जिसको लेकर धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों को पहुंचाने के लिए बस कि व्यवस्थाएं कि गयी थी जिसके तहत सागर से सभी चयनित दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों को सागर से ट्रेन रूट द्वारा उदयपुर राजस्थान के लिए प्रस्थान रवाना किया गया जहां से बच्चों का नारायण सेवा संस्थान में ऑपरेशन होगा। धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा 6 सदस्य टीम को भी बच्चों की देखरेख के लिए भेजा साथ भेजा गया है। वही धनलक्ष्मी कंपनी के प्रबंधक पारस तोमर ने बताया कि कैंप मे 76 बच्चों का चयन हुआ था जिसमें पहले राउंड में 39 बच्चों को भेजा जा रहा है। बाकी बच्चों को अगले राउंड में भेजा जायेगा। सभी बच्चों और उनके साथ जा रहे परिजनों के आने जाने से लेकर रहने व खाने की संपूर्ण व्यवस्था धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा पूरी तरह निःशुल्क की गई हैं साथ ही उन्होंने कहा धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन कराये जायेगे ।

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here