सेवादल ने मनाई स्व.सुभाष यादव की जन्म जयंती

सेवादल ने मनाई स्व.सुभाष यादव की जन्म जयंती

Ad 1

सागर- कांग्रेस सेवादल परिवार ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पार्टी के लिए श्री यादव द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृध्दासुमन अर्पित किये इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार पचौरी ने श्री यादव को याद करते हुये कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उन्होंने पूरे प्रदेश में काम किया है,प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ रहे,वे क्षेत्र के नही बल्कि संपूर्ण प्रदेश के नेता थे।

सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा श्री यादव सबसे सुलझे हुए नेता थे। वे विवादों से दूर आम जनता के हित की बातें करते थे। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में श्री यादव ने अहम भूमिका अदा की है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि श्री यादव के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं ने बेहतर कार्य किए। रही है,कार्यक्रम में रामगोपाल यादव,अंकुर यादव,तरूण सैनी,अन्नू घोषी,रवि जैन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here