Friday, November 28, 2025

OSD पेपर लीक करवाते हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औरों का हक छीनकर अपने लोगों में रेवड़ी बांटते हैं सागर जिला युवा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग

Published on

spot_img

मुख्यमंत्री के OSD पेपर लीक करवाते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औरों का हक छीनकर अपने लोगों में रेवड़ी बांटते हैं। सागर जिला युवा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग- राहुल चौबे

सागर। यह व्यापम नहीं पापम है मध्यप्रदेश में युवाओं के साथ में जो छलावा किया जा रहा है यह किसी पाप से कम नहीं।

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर लिया है। चाहे बात कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की हो या शिक्षक वर्ग.3 पेपर लीक का मामला हो सभी में ये सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। और साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तो अपने ही इलाके के दस लड़कों को कृषि विस्तारक अधिकारी परीक्षा में टॉप 10 में ला दिया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहले प्रतिभागियों को वेरीफाई बताया और फिर जैसे ही उन्होंने प्रिंटआउट निकाला वो डिस.क्वालिफाइ हो गए। व्यापमं ने कई ऐसे कांड किए हैं जिससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य गर्त में चला गया। इस परीक्षा में भी वही हुआ। 2020 का रिजल्ट अब दिया। छ: हजार पदों के लिए भर्ती होना थी। तभी देवास और भोपाल के प्रतिभागियों ने डरते हुए ये जानकारी सोशल मीडिया पर डाली। डर था कि इस फर्जीवाड़े को उजागर करेंगे तो हत्या हो जाएगी। व्यापमं न तब बदला था और न अब बदला है। सरकारी नौकरी पाना प्रदेश में नामुमकिन सा हो गया जिसके कारण युवा तेजी से पलायन कर रहे हैं। शिवराज मामा ने ये वादा किया था कि 80 फीसद कर्मचारी यहीं के होंगे। ये बात भी झूठी निकली।

कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गोर्वधन रैकवार ने कहा कि हमें कमलनाथ जी का छिंदवाड़ा मॉडल देखना और सीखना चाहिए जिसमें वहां कोई भी कंपनी को अपने सौ फीसद कर्मचारी लोकल से ही लेना पड़ते हैं। ये ही कारण है कि मध्यप्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी दर छिंदवाड़ा जिले की है। क्या शिवराज सिंह बुधनी के लिए ये बात कह सकते हैं। शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा का ठेका ऐसी कंपनी को सौंप दिया जिसे केन्द्र सरकार ने ब्लैक.लिस्टेड किया था। कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार का खामियाजा अब प्रदेश का युवा उठा रहा है।

सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री के कार्यालय के तार इस नए व्यापमं फर्जीवाड़े की तीसरी किश्त से जुड़े हैं। पहले भी मुख्यमंत्री OSD जयप्रकाश का नाम व्यापमं फर्जीवाड़े में आया था। अब मुख्यमंत्री के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम युवाओं के भविष्य से खेल गए हैं। मुख्यमंत्री OSD लक्ष्मणसिंह के पास लीक पेपर के स्क्रीन शॉट कहां से आए। जब फर्जीवाड़ा उजागर हो गया था तो लक्ष्मण सिंह का मोबाइल क्यों जब्त नहीं किया गया।अब तक वो कार्रवाई से क्यों बचे। युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि न्यायिक जांच की मांग करते है शिवराज सिंह ने विधानसभा में कबूल किया था एक हजार फर्जी नियुक्तियां हुई है फर्जीवाड़ा करने वाला ही जांच करेगा तो दोषियों को सजा कैसे मिलेगी हम CBI जांच की मांग करते।
ज्ञापन सौंपने पर मुख्य रूप- पप्पू गुप्ता,पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,महेश जाटव,सिंटू कटारे,गौवर्धन रैकवार,शौकत अली खान,शरद पुरोहित,शैलेन्द्र तोमर,शिवराज लड़िया,अशरफ खान,वीरेंद्र राजे,नितिन पचौरी,लोकेन्द्र ठाकुर,मार्शल खान,जितेन्द्र चौधरी,निखिल चौकसे,रीतेश रोहित,निर्वाण ठाकुर,अक्षय दुबे,ज़ैद खान,राजा बुंदेला,पवन केशरवानी,विवेक मिश्रा,सुनील पावा,शाहरुख़ खान, आयुष खटीक,वसीम खान,बंटी कोरी,शुभम सोनी,संदीप चौधरी,संजय रोहिदास,आनंद अहिरवार,शाहबाज़ खान, अभिषेक तिवारी,स्वेतांक जैन, धीरज चंदेलिया,आदर्श चंदेलिया,गौरव घोषी,आशु लम्बरदार, आदिल लाला, राजा खान,दुष्यंत सिंह,अमित चौरसिया,प्रिंस राजपूत, राहुल अहिरवार,चंदन रैदास,दुर्गेश अहिरवार,कनिष्क राजपूत,साहित्य पांडे,अमन दुबे, आदर्श वैद्य, गौरव दुबे आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latest articles

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

More like this

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।