विचार समिति ने आनंदाश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाया, बुजुर्ग हमारे आंगन की छांव होते हैं – सौरभ रांधेलिया

विचार समिति ने आनंदाश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाया
बुजुर्ग हमारे आंगन की छांव होते हैं : सौरभ रांधेलिया

सागर। विचार समिति सदस्यों ने होली मिलन समारोह के अंतर्गत रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित मप्र शासन द्वारा वित्त पोषित आनंदाश्रम जाकर बुजुर्गों को दालबाटी खिलाकर उनके साथ समय व्यतीत कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने वृद्धों के साथ समय व्यतीत करते हुए बतातीं हैं कि दालबाटी खिलाकर आत्म संतुष्टि देखने को मिली। उन्होंने वृद्धों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हम अपने घर परिवार को याद करते हैं। बच्चे, मां-बाप को भूल जाते हैं लेकिन मां-बाप अंतिम सांस तक बच्चों को याद करते रहते हैं।
समिति उपाध्यक्ष सौरभ रांधेलिया ने कहा कि मुझे बड़े-बुजुर्गों के बीच आकर बहुत खुशी महसूस होती है। उन्हें भी अपनापन लगता है। यह काफी दुखद है कि जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हें अपनों द्वारा छोड़ दिया गया। हमारी कोशिश होती है कि इन्हें हम अपनी खुशियों में शामिल करें। हम सभी को समझना चाहिए कि बुजुर्ग हमारे आंगन की छांव होते हैं।
समिति मुख्य संगठक नितिन पटैरिया ने बताते हुए कहा कि हमारे बीच में वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को भी इस त्योहार से जोड़ने का हम सभी का सामाजिक दायित्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विचार समिति सदस्यों ने वृद्धाश्रम जाकर दालबाटी खिलाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। समिति समय-समय पर वृद्धाश्रम के वृद्धों को शहर के दार्शनिक स्थल की यात्रा करवाती है। समिति का आभार व्यक्त करते हुए आनंदाश्रम के वार्डवाय देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष सभी वृद्धों को दार्शनिक स्थलों पर घुमाया था जिससे वे बहुत खुश हुए थे।
आनंदाश्रम में रह रहे मोहनलाल कहते हैं कि यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं। आप सभी के मिलने से अपनापन बना रहता है। हमें अपनों ने जरूर छोड़ दिया लेकिन इस समाज में नेक दिल इंसानों की कमी नहीं है। बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद पिछले 12 वर्षों से इस आश्रम में रह रहे हैं। वे बताते हैं कि इस आश्रम से उन्हें काफी राहत मिली है।
कार्यक्रम में समिति सहायक रजनी जैन, राहुल अहिरवार, माधव यादव, पूजा प्रजापति, पूजा लोधी, विनय चौरसिया, जवाहर दाऊ, अरविंद, इंटर्नशिप कर रहीं छात्राएं आरती उपाध्याय, प्रियंका तिवारी, अंजली अहिरवार, रेखा उपाध्याय, पूनम पटैल आदि उपस्थित थीं।

खबर गजेन्द्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here