चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यबाही, आरोपी के मकान पर चली JCB, मकान ढहाया
रायसेन। जिले के सिलबानी थाना अन्तर्गत चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी का मकान JCB से ढहा दिया, घटना देर रात की है जब दोनो पक्षों में हुई गोलीबारी में राजू आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि दोनो पक्षों के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी का मकान बुलडोजर से ढहाने की तैयारी कर ली थी जिसे अब ढहा दिया गया मृतक का शव भोपाल से पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव लाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। घटना में विवाद के दौरान वाहनों एवं मकानों में आगजनी जानकारी के अनुसार 13 लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं वहीँ घायलों को देखने मुख्यमंत्री हमीदिया अस्पताल पहुचे और सभी को आर्थिक सहायता की घोषणा की
इधर मौके पर प्रशासन पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद।
रायसेन ब्यूरो