Monday, December 22, 2025

भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव

Published on

भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव

धर्मशाला के कमरों का किया लोकार्पण

सागर-

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह किला गेट स्थित यादव समाज के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 11 लाख रूपए की विधायक निधि से निर्मित धर्मशाला के नये कमरों का लोकार्पण तथा शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कारसदेव भगवान का चबूतरा निर्माण कराने की घोषणा की।

जन्माष्टमी महोत्सव में संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष में बीता है। उन्होंने कारागार में जन्म लिया। शैशव काल मंे राक्षस उन्हें मारने के प्रयास करते रहे। अन्याय और अत्याचार रूपी कंस और सभी असुरों का उन्होंने बध किया। सत्य के लिए पांडवों का साथ दिया। श्रीमद् भागवत गीता में भगवान कृष्ण ने धर्म और कर्म पर चलने का मार्ग दिखाया। आज दुनिया की हर भाषा में गीता का अनुवाद है। मंत्री सिंह ने कहा कि जीवन में कोई चुनौती आये तो आपको गीता पढ़ने से मार्ग मिलेगा। जीवन में अगर सफलता पाना है तो कर्म के मार्ग पर चलें।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी 51 प्रतिशत है, लेकिन आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत करने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए न्यायालय में पक्ष रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का काम किया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। अनेक शैक्षणिक कोर्स में आरक्षण बढ़ाया है। अभी संसद में संविधान संशोधन विधेयक पास कराके सभी राज्यों को अधिकार दिये हैं कि अगर कोई जाति पिछड़ा वर्ग के लिए पात्र है तो उसे ओबीसी में शामिल किया जाये। यही नहीं, मोदी जी की सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। यही सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यादव समाज के इस महोत्सव में सभी को शुभकामनाएं दी। महोत्सव में यादव समाज के गणमान्य नागरिक भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकार्ता उपस्थित थे।

Latest articles

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सागर जिले में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सामूहिक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सागर जिले में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सामूहिक ध्यान...

सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे – कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना

सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे - कृषि...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।