डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में विधायक प्रदीप लारिया ने किया वृक्षारोपण
सागर:-
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में मकरोनिया चैराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण मकरोनिया चैराहे से सिविल लाईन मार्ग की ओर किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने कहा कि मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष थे आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण कर उनके प्रति श्रद्धाजंलि व्यक्त की है। लारिया ने कहा कि मकरोनिया हरा भरा दिखे इसके लिये मेरे द्वारा मकरोनिया चैराहे के चारों मार्गो पर सघन वृक्षारोपण करने का प्रयास किया जा रहा है लारिया ने उपस्थित सभी आमजन से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाये और समय समय पर उसकी देखभाल करे तो हमारा शहर हरा भरा हो जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्व पार्षदगण पूर्व एल्डरमेन वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन उपस्थित थे।
मकरोनिया कृष्णा नगर वार्ड में विधायक लारिया ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन
सागर मरकोनिया वार्ड क्रं 02 में 8 लाख 50 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया द्वारा किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान लारिया ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में देश एंव प्रदेश में चारो ओर विकास हो रहा है। उसी तारतम्य मे आज इस सीसी रोड का भूमिपूजन किया जा रहा है। लारिया जी ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण एवं तय समय सीमा में हो। जिससे वार्ड वासियों को समय पर रोड उपलब्ध हो सके। इस दौरान वार्ड वासियों ने नाली बनवाने का आग्रह विधायक लारिया से किया। जिस पर विधायक ने नाली का निर्माण भी जल्द कराया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रहमकुमारी आश्रम की बहने महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्व पार्षदगण पूर्व एल्डरमेन वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वार्डवासी उपस्थित थे।