मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने डाॅ. हरीसिंह गौर नगर में किया 3.23 करोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने डाॅ. हरीसिंह गौर नगर में किया
3.23 करोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Ad 1

विकास को गति देने के लिए ही भाजपा सरकार ने नगर पालिका का दर्जा दिया
सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने डाॅ. हरीसिंह गौर नगर क्षेत्र के विकास हेतु 5 करोड़ रूपए स्वीकृत किये हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि मकरोनिया क्षेत्र को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा डाॅ. हरीसिंह गौर नगर में 3.23 करोड़ रूपए लागत के कार्यालय भवन और दुकानों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मकरोनिया क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगर पालिका का दर्जा दिया।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मकरोनिया क्षेत्र का जा विकास हो रहा है, उसे हम नये सागर के रूप् में देख सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप लारिया और सांसद श्री राजबहादुर सिंह के प्रयासों से अनक कार्य स्वीकृत हुए हैं। लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मकरोनिया क्षेत्र में जगह की कठिनाई है। इस कारण अनेक विकास कार्य नहीं हो पा रहे।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल नगर सागर क्षेत्र की पहली बड़ी कालोनी है। जिसमें अभी भी जगह खाली पड़ी है। मेरी कोशिश है इस जमीन पर हाउसिंग बोर्ड की तरफ से स्टेडियम बनाया जावे। कालोनी में जो भी कठिनाईयां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने मण्डल के हितग्राहियों की मेन्टीनेंस की राशि में छूट दिये जाने पर विचार किये जाने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की जिस जगह पर कार्यालय भवन और दुकानों के निर्माण का आज भूमिपूजन हो रहा है, उस स्थान से मेरा भावनात्मक लगाव है। कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया।

मीडिया कार्यालय
11/06/2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here