चौहान ने बताए संक्रमण को रोकने के तीन उपाय

चौहान ने बताए संक्रमण को रोकने के तीन उपाय

सरकार, जनता और क्रायसेस मैनेजमेंट कमेटी के सक्रिय सहयोग से ही मिलेगी सफलता

 

मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को रोकने के तीन उपाय बताए। जिसमें सरकार, जनता एवं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का सक्रिय सहयोग शामिल है।  उन्होंने कहा कि, भविष्य में भी क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि, शासन द्वारा प्रतिदिन 80 हज़ार टेस्ट कराने का। लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोरोना टेस्ट के बाद पॉज़िटिव और संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल कोविड केयर सेंटर में आयसोलेट किया जा रहा है। इसी प्रकार किल कोरोना अभियान, डोर टू डोर सर्वे एवं फीवर क्लीनिक के माध्यम से भी संक्रमण पर नियंत्रण बना हुआ है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश की पूरी टीम को बधाई देते हुए बताया कि, मध्य प्रदेश का कोविड नियंत्रण मॉडल सम्पूर्ण देश में अनुकरणीय योग्य हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से घटना शुरू हुआ और आज यहां संक्रमण की दर 0.46 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि, यहां सभी ने मिलकर करोना जैसी विषम परिस्थिति को संभाला और मध्य प्रदेश में जिस सक्रियता से स्थिति सँभाली गई वह एक कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशीलता को दर्शाती हैं। यहां शासन ने पूरी ज़िम्मेदारी पूर्वक कार्य किया इसके साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की सक्रियता से गाँव, तहसील, विकासखंड और ज़िले स्तर पर जनता को जागरुक कर उनका भी सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया गया।

 

उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश ने देश को एक नया मॉडल दिया है जिसे सम्पूर्ण देश में अपनाया जा सकता है। यहां घर-घर पहुंचकर सर्वे कार्य किया गया और संक्रमण पर क़ाबू पाया गया। उन्होंने कहा कि, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन एक रामबाण उपाय है। अतः सभी व्यक्तियों को वैक्सीनेषन अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि, भारत में क़रीब सौ करोड़ व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगना है इस प्रकार हमें 200 करोड़ डोज की आवश्यकता होगी। जिसके लिए भारत सरकार, वैज्ञानिकों एवं फ़ार्मा कंपनियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जून से जुलाई मध्य तक रोज़ाना एक करोड़ व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जून से देश में टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने जिस प्रकार मोर्चा संभाला वह अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान का लक्ष्य मार्च 2022 तक मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण जनता को टीकाकृत करने का है।

 

केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने बीना रिफ़ाइनरी के अधिकारियों को भी बधाई दी और बताया कि, सागर में ऑक्सीजन सप्लाई एवं रीफ़िलिंग की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी परंतु बीना रिफ़ाइनरी के सहयोग से यहाँ ऑक्सीजन बॉटलिंग एवं रिफिलिंग स्टेशन का निर्माण प्रारंभ किया गया है। जिससे यहाँ प्रतिदिन 25 टन ऑक्सीजन की क्षमता विकसित की गई है। यहाँ चौसठ फ़िलिंग पॉइंट्स भी बनाए गए हैं जिनके माध्यम से क़रीब 25 सौ से 3 हज़ार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इस प्रकार सागर के साथ साथ अन्य ज़िलों में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

सांसद राज बहादुर सिंह ठाकुर ने कहा कि, इस कोविड अस्पताल से सागर के साथ-साथ रायसेन ,अशोक नगर ,विदिशा ,कुरवाई के नागरिकों को भी लाभ होगा और इस अस्पताल में वैक्सीनेशन भी आसानी से कराया जा सकेगा ।

 

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, इस कोविड अस्पताल से भविष्य की तैयारियां सुनिश्चित होगी भगवान ना करें कभी संक्रमण की तीसरी लहर भी आये।  मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि, यह अस्पताल   बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस अस्पताल के बन जाने से ऑक्सीजन की आवष्यकता सुनिश्चित होगी । इस अवसर पर विधायक महेश राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने माना। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, गौरव सिरोठिया, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ,डीआईजी राम शंकर डेहरिया ,कलेक्टर दीपक सिंह ,अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर इच्छित गड़पाले, अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश नायक , तहसीलदार संजय जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह , सुप्रिया सिंह, हरिषंकर जयसवाल, भारत ओमान रिफाइनरी  से केके शुक्ला, अरूण कुमार सिंह, एमबी पिम्पले, रवि तेज, एआरएस भंडारी, संजय शुक्ला, नवनीत कोठारी, मनोज, रमाकांत ,नवीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top