iRAD सिस्टम के क्रियान्वयन की ई- समीक्षा।

iRAD सिस्टम के क्रियान्वयन की ई- समीक्षा।

सागर ज़ोन के पुलिस अधिकारियों की iRAD APP के संदर्भ में समीक्षा की जा रही है। इस में iRAD APP के क्रियान्वयन में और अधिक तकनीकी विद्वता के लिए NIC/NICSI के विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। यदि iRAD APP के क्रियान्वयन में कोई कठिनाई आ रही होगी तो उसका निराकरण मौके पर ही किया जाएगा। पुलिस के अधिकारियों की विभिन्न कर्त्तव्यों पर भी चर्चा होगी। साथ ही एंड्रॉयड फोन के लोकेशन संबंधित कैलिब्रेशन का भी प्रशिक्षण पुलिस को दिया जाएगा।
सागर ज़ोन के पुलिस ने अभी तक iRAD APP में अल्प समय में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक प्रविष्टियां दर्ज की हैं।
यह वर्चुअल सेशन 10/06/2021 के दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक होगा।
डी सी सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई द्वारा इस बैबीनार के उद्घाटन अभिभाषण दिया जाएगा। अमर कुमार सिन्हा एस.आई.ओ. एवं डिप्‍टी डायरेक्‍टर जनरल एन.आई.सी. के द्वारा तकनीकी बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे।
यह एक प्रशिक्षण सह मूल्‍यांकन कार्यशाला बैबीनार के माध्‍यम से आयोजित की जावेगी, जिसमें सागर जिले से अति पु अधी विक्रम कुशवाहा, पन्‍ना से बी.के.एस. परिहार, दमोह से शिव कुमार सिंह, छतरपुर से अनुरक्ति शवनानी, टीकमगढ से एम.एल.चौरसिया, निवाडी से एस.पी.एस. डाबर, उपस्थित होंगे,
राज्‍य स्‍तरीय मूल्‍यांकन समिति में प्रतिपाल सिंह, ए.आई.जी, पूजा त्रिपाठी उपनिरीक्षक, सम्मिलित होंगे
तकनीकी मार्गदर्शन हेतु राजीव अग्रवाल, वरि. तकनीकी संचालक, स्‍वदेश श्रीवास्‍तव वरि. तकनीकी संचालक एवं गौतम डे सम्मिलित होंगे
प्रशिक्षण टीम में सिद्धार्थ जैन छतरपुर रोलआउट मैनेजर, रोहित भट्ट, राहूल नायक, नितिन पाण्‍डेय, उपनिरीक्षक म.प्र. पुलिस एवं अंकुर चर्तुवेदी म.प्र. पुलिस बल के अधिकारियों / कर्मचारियों को आईरेड के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here