आमजन के सहायक बन कर उभर रहे प्रशासनिक अधिकारी

आमजन के सहायक बन कर उभर रहे प्रशासनिक अधिकारी

संवेदनशीलता और मानवीयता का अनोखा उदाहरण

वृद्ध दंपति के घर स्वयं पहुँचे दवाई लेकर

सागर –

कोरोना संक्रमण के दौर में जहाँ एक ओर संक्रमण पर क़ाबू पाने समस्त जनसामान्य से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की गई है वहीं दूसरी ओर जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से घर पहुँच सेवा के द्वारा आम जनता की बुनियादी ज़रूरतें पूरी की जा रही है।

Ad 1

गत दिवस का ही वाक़या लें जब कलेक्टर दीपक सिंह के पास एक वृद्ध दम्पती का मैसेज पहुँचा जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण वे घर से बाहर नहीं जा रहे हैं तथा आवश्यक दवाएँ नहीं ख़रीद पा रहे। कलेक्टर दीपक सिंह ने तत्काल इस संबंध में तहसीलदार सागर को निर्देश दिए कि, वृद्ध दम्पति की तुरंत सहायता करें।

तहसीलदार डॉ अजेन्द्र ने ततकाल प्राशासनिक संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और वृद्ध दंपत्ति के घर जाकर सौंपी। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किए गए इस संवेदनशील कृत्य पर वृद्ध दंपत्ति ने आभार व्यक्त किया।हम ऐसे ही एक दूसरे के सहायक बन इस महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here