सागर स्मार्ट शॉपिंग के माध्यम से आवश्य सामग्री घर बैठे प्राप्त करें एवं अनावश्यक घर से न निकलते हुए कोरोना से बचें

सागर स्मार्ट शॉपिंग के माध्यम से आवश्य सामग्री घर बैठे प्राप्त करें एवं अनावश्यक घर से न निकलते हुए कोरोना से बचें

सागर –

वैश्विक महामारी कोविड-19 के  संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु स्टे होम स्टे सेफ के तहत शहर में संपूर्ण/आंशिक लॉकडाउन एवं कोरोना कर्फ्यू जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया है। ताकि लोग घर पर रहे, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इसके चलते जनसामान्य को आवश्यक वस्तुएं जैसे कि किराना, फल-सब्जी एवं दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद की आपूर्ति घर पहुंच सेवा (होम डिलेवरी) के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सागर स्मार्ट शांपिग लिंक बनायी गई है। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन सागर स्मार्ट सिटी एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर स्मार्ट सिटी एप के महत्वपूर्ण लिंक ऑप्शन में जाकर सागर स्मार्ट शांपिग लिंक के माध्यम से आवश्यक वस्तुऐं संबंधित दुकानदार से प्राप्त कर सकते हैं। किराना, फल-सब्जी, दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद के विक्रेताओं के संपर्क नंबर, व्हाटस्एप्प  नंबर, दुकान का नाम एवं पता आदि की जानकारी इस एप में दी गईं हैं जिनके माध्यम से आप अपने निकटवर्ती दुकानदार को उसके दिये गये नंबर पर कॉल करके या चाही गई सामग्री की सूची व्हाटस्एप्प पर भेजकर अपने घर अथवा स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई होम डिलेवरी सेंवा शुल्क 20/-रूपये का भुगतान कर मंगवा सकते है।

Ad 1

 

उल्लेखनीय है की अब तक लगभग 1000 से अधिक लोगों ने घर बैठे ऑनलाइन सागर स्मार्ट सिटी ।चच के महत्वपूर्ण लिंक ऑप्शन में जाकर सागर स्मार्ट शांपिग लिंक के माध्यम से आवश्यक वस्तुऐं संबंधित दुकानदार से प्राप्त करने हेतु ।चच को डाउनलोड किया है। आप सभी एप डाउनलोड करें और किराना, फल-सब्जी, दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद आदि घर बैठे प्राप्त करें व सुरक्षित रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here