धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे तथा सदन के भीतर और परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस ने नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
वहीं, सत्ता पक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक करार दिया। मानसून सत्र के दौरान शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।


