सागर में सनसनी : मां और 3 साल की मासूम बेटी के शव कुएं में मिले

0

सागर में सनसनी : मां और 3 साल की मासूम बेटी के शव कुएं में मिले

Ad 1

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ेरी में मां और उसकी तीन वर्षीय बेटी के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार देर शाम दोनों शव पत्थर से बंधी अवस्था में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान देवकी पति अजब लोधी और उनकी तीन वर्षीय बेटी पलक लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवकी की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने मामले को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहेरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर कुएं के आसपास के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here