एसपी बंगले के सामने बदमाशों का तांडव, चार कारों में की तोड़फोड़ ; 5 आरोपियों पर FIR दर्ज

0

एसपी बंगले के सामने बदमाशों का तांडव, चार कारों में की तोड़फोड़ ; 5 आरोपियों पर FIR दर्ज

Ad 1

सागर। सागर के कैंट थाना क्षेत्र में एसपी बंगले के सामने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने घरों के बाहर खड़ी चार कारों में तोड़फोड़ कर दी और पथराव कर उनके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी जीशान खान निवासी 51 कैंट ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 मई की रात वह अपने परिवार के साथ पीलीकोठी वाले बाबा का उर्स देखने गए थे। रात करीब 4:55 बजे जब वह परिवार सहित घर लौटे तो बाहर नोमान अपने साथियों मुन्नू उर्फ इमरान, एहशान खान, राहिल और समीर के साथ खड़ा मिला।

फरियादी का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नोमान ने झूमाझटकी की और इसके बाद सभी आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पथराव कर चार कारों के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले में चाकूबाजी की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here