सागर में 14 साल के देवांश की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0

सागर में 14 साल के देवांश की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Ad 1

सगार। देवरी नगर के झुंनकू वार्ड में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 14 वर्षीय देवांश यादव की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंस जाने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, देवांश यादव घर के पास लगे पीपल के पेड़ से बंधी रस्सी के सहारे छत से खड़े होकर झूलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से रस्सी उसके गले में फंस गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि देवांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता दीपक यादव का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here