अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता – लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री भाजपा

0

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता – लोकेन्द्र पाराशर

Ad 1

सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने सागर विधानसभा के विभिन्न मंडलों की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा का मंत्र दिया। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर, यमुना ताई और अंबेडकर मंडल की बैठकों में शिरकत की, जहाँ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी भी मौजूद रहे।

पाराशर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार की जनहितैषी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और ग्रामीण सड़क योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट विचारधारा और धारा 370 की समाप्ति व श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे संकल्पों की पूर्ति के कारण ही आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संगठन की शक्ति का केंद्र ‘बूथ’ को बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। बैठक के दौरान श्री पाराशर ने पदाधिकारियों व पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के अनुसार, बैठकों के बाद वरिष्ठ नेताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर भोजन किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, गौरव सिरोठिया, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here