मनी सिंग गुरोन के नेतृत्व में लेंसकार्ट स्टोर के बाहर शिवसेना का प्रदर्शन, सनातन प्रतीकों पर कथित रोक का विरोध

0

लेंसकार्ट स्टोर के बाहर शिवसेना का प्रदर्शन, ड्रेस कोड पर जताया विरोध

Ad 1

सागर। शहर के मकरोनिया चौराहा स्थित लेंसकार्ट स्टोर के बाहर बुधवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित ड्रेस कोड के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी के नेतृत्व में एवं राज्य संगठक मनी सिंग गुरोन के निर्देश पर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान मनी सिंग गुरोन ने आरोप लगाया कि लेंसकार्ट द्वारा बिंदी, तिलक, कलावा और मंगलसूत्र जैसे सनातन संस्कृति के प्रतीक चिन्हों पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि हिंदू धार्मिक आस्थाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विरोध जारी रहेगा।

वहीं जिला मीडिया प्रभारी विकास सिंह ने भी कंपनी के इस कथित निर्णय की निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीकों के उपयोग पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध स्वीकार्य नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रमुख दीपक लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टोर के कर्मचारियों को वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कलावा बांधा और तिलक लगाकर सनातन परंपराओं के पालन का संदेश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोगों से बिना भय के अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं का पालन करने की अपील की।

प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here