बोरे में मिला शव, मृतक के पास आया था फोन फिर घर से था लापता

0

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के कर्रापुर चौकी अंतर्गत शनिवार सुबह कानपुर हाईवे पर एक ढाबे के पास खून से सना एक लावारिस बोरा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला, तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ा निवासी महेंद्र (38) पिता कोमल अहिरवार के रूप में हुई है।

सागर में हाईवे के पास बोरे में बंद मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

रात से लापता था युवक
परिजनों के मुताबिक, महेंद्र बकरी चराने का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उसके पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह यह कहकर घर से निकला था कि रात 12 बजे तक लौट आएगा। जब वह रात भर वापस नहीं आया, तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर सोशल मीडिया के जरिए परिवार को घटना की जानकारी मिली।

सिर पर गंभीर चोट के निशान
पुलिस को युवक के शरीर और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इनका कहना हैं
एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here