मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवा

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवा

SAANS और Cy-TB अभियान के प्रणेता डॉ. तल्हा साद सम्मानित, आईएमए जबलपुर ने दिया हेडगेवा

सागर।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जबलपुर द्वारा डॉ. तल्हा साद को डॉ. के. बी.हेडगेवार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दूर दराज़ एवं अल्प-सेवित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. तल्हा साद ने आईएमए सागर की अध्यक्षता संभालने के बाद से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से खुरई, रहली, रहतगढ़, गाड़ाकोटा, केसली, बांडा आदि दूर-दराज के स्थानों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया है।
उनका सबसे बड़ा एवं चुनौतीपूर्ण प्रयास शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate) एवं मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate) को कम करने का रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित SAANS कार्यक्रम को विशेष बल दिया है। इसके तहत उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजर , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के चिकित्सकों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में प्रशिक्षित किया है, जिससे शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिली है।
इसके अलावा, उन्होंने क्षय रोग (Tuberculosis) के शीघ्र पता लगाने एवं पूर्ण उपचार पर विशेष जोर दिया है। सरकार की हालिया पहल के अनुरूप, टी बी पॉजिटिव मामलों के निकट संपर्कियों में कैरियर स्टेज (latent TB) का पता लगाने के लिए नवीन परीक्षण Cy-TB को सभी स्थानों पर प्रचारित किया है। आम जनता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को Cy-TB परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि क्षय रोग बीमारी के रूप में विकसित होने से पहले ही ठीक किया जा सके।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Tuberculosis Preventive Therapy (TPT) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें मात्र 12 सप्ताह में 12 खुराकें लेने से 80% मामलों में अगले 18 वर्षों तक व्यक्ति रोग मुक्त रह सकता है।
डॉ. तल्हा साद ने सम्मेलन के आयोजकों एवं आईएमए जबलपुर की अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा के यह पुरस्कार पूरे आईएमए सागर टीम की जीत है जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत से अपने डॉक्टर होने के कर्तव्य को निभाया है . यह सभी के लिए प्रेरणा है कि हम दूर दराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें.

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।