Thursday, January 22, 2026

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Published on

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
सागर। 79वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन होमगार्ड लाइन सागर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के.वी. तथा विशिष्ट अतिथि में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत परेड के मार्च पास्ट का अवलोकन किया गया। परेड में कुल 05 टुकड़ियाँ सम्मिलित रहीं, जिन्होंने मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद आपदा प्रबंधन के अंतर्गत उपलब्ध सामग्रियों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारंभ दोपहर 3 बजे विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ किया गया। रस्साकसी, कुर्सी दौड़ जैसे रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अध्यापकों, बच्चों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार प्रकट किया गया।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...

सागर में चाकू से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग लेकर BJP विधायक पहुँचे SP दफ्तर

सागर। बीते दिनों बहेरिया थाना अन्तर्गत युवक पर हुए से चाकू हमले के मामले...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!