Thursday, January 22, 2026

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

Published on

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

(द्वितीय अनुपूरक बजट में स्वीकृत 4.30 किमी लंबी सड़क मार्ग का 910 लाख रू. से होगा निर्माण)

भोपाल। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी तक सड़क मार्ग को मंगलवार को पारित द्वितीय अनुपूरक बजट में स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 4.30 किमी लंबे इस सड़क मार्ग का 910 लाख रू.से निर्माण होगा।

विधायक श्री लारिया के प्रयासों से इस सड़क मार्ग को वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृति प्राप्त हो गई थी किंतु कुछ कारणों से क्रियान्वयन में विलंब हो रहा था।

विधायक श्री लारिया द्वारा मुख्यमंत्री जी से इस मार्ग की स्वीकृति हेतु अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस मार्ग की स्वीकृति के लिए ए प्लस अनुशंसा की गई थी। विधायक श्री लारिया द्वारा वर्ष 2023 से उक्त सड़क मार्ग की स्वीकृति हेतु निरंतर लोक निर्माण मंत्री, प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता से चर्चा कर स्वीकृति का अनुरोध किया गया।

विधायक श्री लारिया ने एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर मान.मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली इस प्रमुख सड़क मार्ग की स्वीकृति होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गया है। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक श्री लारिया को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Latest articles

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

More like this

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!