Sunday, December 7, 2025

कठवा पुल हनुमान मंदिर में “संकल्प फाउंडेशन” द्वारा खीर वितरण की गई

Published on

spot_img

सागर। भक्ति और मानवता के इस संगम स्थल सरकार धाम में आज संकल्प फाउंडेशन द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कठवा सरकार के दर्शन किए और उनके आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनके प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, एकता और भक्ति के भाव को बढ़ावा देना था। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की जिससे पूरे धाम परिसर में सौहार्द, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा ” सेवा ही सच्चा धर्म है। जब हम दूसरों के जीवन में मुस्कान लाते हैं, तभी हमारी आस्था सार्थक होती है। संकल्प फाउंडेशन का हर प्रयास समाज को जोड़ने और मानवता को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है।”

फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर वितरण कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और इसे सेवा की परंपरा को जीवित रखने वाला उदाहरण बताया। इस अवसर पर शुभम नामदेव,नीरज करोसिया,नमन चौबे,अनु जाटव, स्वराज उपाध्याय , सोनिल पाठक , मोनू लाडिया आदि उपस्थित रहे ।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।