Sunday, December 7, 2025

सागर में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, 5 दर्जन से अधिक मवेशी निकले

Published on

spot_img

सागर में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, 5 दर्जन से अधिक मवेशी निकले

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र से एक कंटेनर पकड़ा है। जिसमें आरोपियों ने भैंस और पड़ों को ठूसठूस कर भरा गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि पुराने राहतगढ़ बस स्टैण्ड पर ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में एक कंटेनर खड़ा है। जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। जहां कंटेनर क्रमांक यूपी 79 टी 1505 खड़ा था। जिसके पास जाकर चेक किया तो कंटेनर में कोई नहीं बैठा था तथा ट्रक के अंदर से जानवरों की आवाज आ रही थी। उक्त कंटेनर को खुलवाकर चैक किया तो कंटेनर में भैंसें एवं पड़े लदे हुए दिखे, जो ठूसठूस कर भरे हुए थे जिनके चारा, पानी, हवा की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। ठूसठूस कर भरे होने के कारण मौके पर गिनती नहीं की जा सकी। बाद में प्राइवेट चालक की व्यवस्था कर उक्त कंटेनर को रतौना गौशाला ले जाया गया। जहाँ पर कंटेनर खोलकर जानवरों कंटेनर से उतारा गया तथा उनकी गिनती की गई। 51 भैंस व 4 पड़े निकले। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक मालिक का कृत्य अपराध धारा 11, 11 (1 घ) पशु क्रूरता अधिनियम का पाये जाने से लावारिश हालत में 51 नग भैंस, 4 नग पड़ा कुल 55 नग भैंस पड़ा जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए तथा कंटेनर की कीमत करीब 25 लाख रुपए का पुलिस ने जब्त किया।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।