Sunday, December 7, 2025

मोतीनगर में चोरों के हौसले बुलंदी पर, एक ही रात में 4 बंगलो के ताले टूटे

Published on

spot_img

सनराइज मेगा सिटी में एक ही रात में चार मकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध  पुलिस जांच में जुटी

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के इन दोनों सुर्खियों में चल रहा हैं उक्त क्षेत्र में अपराध के दिन प्रतिदिन मामलें सामने आ रहे हैं, सट्टा अवैध शराब और मुकदमा दर्ज में हेरफेर तो सामान्य चर्चाएं हो गयी हैं वहीं अब चोरों ने भी इस क्षेत्र को आसान समझ लिया हैं

ताजा मामलें में थाना अंतर्गत आने वाली पाँर्श कॉलोनी सनराइज मेगा सिटी में रविवार रात चोरों ने चार सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पड़ोसी घरों से बाहर निकले तो चारों घरों के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे मिले। तुरंत डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फिलहाल चोरी में क्या-क्या सामान गया है, इसका खुलासा मकान मालिकों के लौटने के बाद ही हो सकेगा, क्योंकि चारों घरों के सदस्य बाहर गए हुए थे। मोतीनगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने केवल उन्हीं मकानों को निशाना बनाया जो लंबे समय से सूने पड़े थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले कॉलोनी की रेकी की थी और उन्हें मकान मालिकों की अनुपस्थिति की पूरी जानकारी थी।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

कॉलोनीवासियों में इस वारदात के बाद चिंता और दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से कॉलोनी में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। वहीं कॉलोनी की निजी सुरक्षा व्यवस्था पर भी रहवासियों ने सवालिया निशान खड़े किए हैं।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।